तकरीबन तीन वर्ष पहले अली वहाब जैदी के निधन से हामिद
अली इंटर कालेज के प्रबंधक पद को लेकर जारी लंबी रस्साकशी के बाद रविवार
को हुई स्कूल प्रबंधक समिति की बैठक में उनके पुत्र यासिर जैदी को प्रबंधक
चुन लिया गया।
ज्ञात हो कि वर्ष 13 में हामिद अली इंटर कालेज के लगातार
कई वर्षों से प्रबंधक रहे अली वहाब जैदी बब्बे मियां का निधन होने के बाद
से उठापटक चली आ रही थी। कोई सहमति न बनने से यह अधिकार डीआईओएस के पास चला
गया था।
वर्ष 13 से फरवरी 15 तक डीआईओएस के अधीन रहे कालेज की प्रबंधक
समिति व साधारण सभा का चुनाव रविवार को हुआ। चुनाव की कार्रवाई पर्यवेक्षक
डीआईओएस की देखरेख में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान यासिर जैदी को प्रबंधक
चुन लिया गया, वहीं बब्बे मियां के भाई अली जायर जैदी को सभापति, अली अरशद
जैदी को उप सभापति व अली कौसर जैदी को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।
प्रबंध
समिति में ताजदार हुसैन जैदी को अध्यक्ष चुना गया। बब्बे मियां की पुत्री
काकुल जैदी को उपाध्यक्ष, भतीजे अली हामिद जैदी को उप प्रबंधक चुना गया है।
कमलाशंकर मिश्र को कोषाध्यक्ष बनाया गया, जबकि सूबेदार, अब्दुल लतीफ खां,
शंकर सिंह, शबाहत हुसैन, प्रदीप कपूर, गुलाम अब्बास व कासिम अब्बास को
प्रबंध समिति का सदस्य चुना गया।
बैठक मेें प्रधानाचार्य चंद्रनाथ शुक्ल,
हाफिज सलीमुल्लाह, चांद बाबू, इरशाद, अबरार हुसैन जैदी व महेश्वर सिंह आदि
मौजूद थे।