फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिहानी रोड पर रेलवे के हिस्से का ब्रिज बनेगा

Sun, 22 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पास पिहानी रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास सांसद नरेश अग्रवाल के प्रयासों से बन रहे ओवर ब्रिज को लेकर रेल राज्यमंत्री का पत्र आने के बाद निर्माण को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सांसद के पत्र को संज्ञान में लेकर उन्हें अवगत कराया कि क्रासिंग के पास बन रहे ओवर ब्रिज में रेल विभाग के हिस्से का निर्माण जल्द होगा।
विज्ञापन


रेल विभाग द्वारा क्रासिंग पर अपने हिस्से का ओवर ब्रिज बनाने का काम जल्द पूरा करेगा और सब कुछ ठीक रहा तो राज्य सरकार द्वारा बनाया जा रहा ओवर ब्रिज कंपलीट होने के साथ ही पिहानी रोड पर क्रासिंग पर लगने वाले जाम आदि से छुटकारा मिल जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी यतीश गुप्ता ने बताया कि शहर के नजदीक स्थित पिहानी रोड की रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज न होने के कारण ट्रेनों के अत्याधिक आवागमन से वहां पर ज्यादातर समय पर क्रासिंग का गेट बंद रहता है और यातायात ठहर जाता है।
विज्ञापन


इस बाबत नए परीसीमन के बाद विधायक एवं राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल तथा सपा के राष्ट्रीय के महासचिव सांसद नरेश अग्रवाल के प्रयासों वहां पर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य राज्य सरकार द्वारा कराया जा रहा है, पर रेलवे लाइन के पास हिस्से पर ओवर ब्रिज निर्माण के लिए रेल विभाग से कोई विशेष सक्रियता न देख लोग परेशान थे।
विज्ञापन


इसको लेकर सांसद नरेश ने रेल मंत्री को पत्र भेजा था जिसके जवाब में रेल राज्य मंत्री ने सांसद को जल्द ही निर्माण शुरू होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें