फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो माह से इंस्टॉल ही नहीं हो पाई एक्सरे मशीन, सीबीसी मशीन से जांचें भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। हरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन तो है लेकिन किसी का एक्सरे नहीं हो पाता। एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती न होने से लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं, दो माह पहले आई एक्सरे मशीन को अब तक इंस्टॉल ही नहीं किया गया है। इसी तरह यहां खून संबंधी जांचों के लिए सीबीसी मशीन है लेकिन यह मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है। चिकित्सक एक्सरे कराने से लेकर खून संबंधी जांचें लिख देते हैं लेकिन यह कराने के लिए मरीजों को 16 किलोमीटर दूर हरदोई या 11 किलोमीटर दूर पिहानी जाना पड़ता है।
विज्ञापन

कस्बे के रहने वाले मनोज के हाथ में कुछ दिन पहले गंभीर चोट लग गई थी। डॉक्टर ने एक्सरे कराने की सलाह दी। वह सीएचसी पहुंचे तो पता चला कि एक्सरे मशीन है लेकिन चलाने वाला कोई नहीं। मजबूरी में वह 16 किलोमीटर दूर हरदोई एक्सरे कराने गए।
कोरिंगवा के नन्हकू को डॉक्टर ने पैर का एक्सरे कराने की सलाह दी। एक्सरे कराने के लिए सीएचसी गए तो पता चला कि यहां एक्सरे नहीं हो पाएगा। नन्हकू ने बताया कि हरदोई गए और एक्सरे कराया। अगर सीएचसी में ही एक्सरे हो जाता तो इलाज भी जल्दी होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें