हरदोई। श्रीराम-जानकी मंदिर नवीन गल्ला मंडी में श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी भक्तों ने हनुमान जी का पूजन किया व आरती के दौरान श्री हनुमान के जयघोषों से मंदिर गूंज उठा।
शास्त्री मैथिली शरण ने वैदिक मंत्रों द्वारा पूजन संपन्न कराया। उसके बाद श्री हनुमान जी महाराज का शृंगार किया गया। हनुमान जी को छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद जन्म की महाआरती प्रारंभ हुई। भजन बधाई व सोहर गाए गए। स्तुति की गई गोधूलिबेला विमल शिव प्रिय प्रतीत प्रदोष पवनपुत्र फल प्रगति भी जग मंगल निर्दोष...। भक्तों ने जियो जियो महारानी अंजनी तेरो लाल राम रंगीले परम हठीले महा शंभू तेरे बाल जियो जियो महारानी अंजनी थारो लाल बधाई का गाना उसके बाद में प्रसाद वितरण किया गया। सभी भक्तों को पुजारी हनुमान जी महाराज के जन्म की बधाई दी। भक्तों के द्वारा 108 श्री हनुमान चालीसा का पाठ व सुंदरकांड का पाठ किया गया। हनुमान जी महाराज का पूजन व महाभिषेक दूध, दही, घी, मधु, चीनी व पंचामृत के द्वारा राकेश अग्रवाल और मीरा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर वेदप्रकाश गुप्ता, हरिओम गुप्ता, संजय गुप्ता, संजीव गुप्ता, दिलीप गुप्ता, कैलाश गुप्ता, आदित्य गुप्ता, राकेश शुक्ला, स्वदेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।