फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लैब में रक्त परीक्षण की सटीकता को बढ़ाने के लिए कार्यशाला

विज्ञापन
फोटो- 20- कार्यशाला में मौजूद प्राचार्य व चिकित्सक समेत टेक्नीनिशयन व नर्सिंग स्टाफ। स्रोत: स्व
विज्ञापन
हरदोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मंगलवार को सेंट्रल लैब के टेक्नीशियन और अन्य स्टाफ को तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन टेक्नीशियन को रक्त और उनके घटकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में लैब में परीक्षणों की दक्षता और सटीकता को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज की सेंट्रल लैब के टेक्नीशियन और ट्रेनिंग स्टाफ का प्रशिक्षण कराया गया। बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायोलाॅजी और पैथोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने की। उन्होंने कहा कि लैब में रक्त और उनके घटकों के परीक्षण में सटीकता बनाए रखें। सटीक परीक्षण से ही मरीजों को सही रिपोर्ट मिलेगी और उपचार में सहूलियत होगी। प्रशिक्षण के दौरान पैथोलॉजी लैब समन्वयक डॉ. कंचन सिंह ने प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत से जानकारी दी और विषयों का परिचय कराया।
माइक्रोबायोलाॅजी विभागाध्यक्ष डॉ. कृति मौर्या ने परीक्षण की दक्षता और परिणाम की सटीकता पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी समन्वयक प्रो. डॉ. पुष्पलता सचान, डॉ. दामिनी सिंह, डॉ. सताक्षी तिवारी, डॉ. आशिमा आनंद, डॉ. अपर्णा खंडेलवाल, डॉ. केदार प्रसाद, डॉ. प्रीती शर्मा, डॉ. अदिति गर्ग, लैब मैनेजर कुलदीप सिंह देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें