फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली

Wed, 10 Aug 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले बुधवार से होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए मंगलवार को कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


सभा में परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि कैशलेस सुविधा, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, केंद्र के समान भत्ते, वेतन विसंगतियां, मनरेगा संविदा कर्मियों को नियमित करने आदि प्रमुख मांगों को लेकर कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रदेश सरकार कई बार लिखित आश्वासन दे चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की है।

इस मौके पर शिव गोपाल सिंह, प्रभा सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, नवीन कुमार सहगल, सुरेंद्र राठौर, सिद्धार्थ प्रभाकर, वीके सिंह, प्रदीप गौतम, संजय दत्त, राजीव मिश्रा, विजय सिंह, रामनरेश द्विवेदी सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने हड़ताल को समर्थन दिया है।
विज्ञापन


हड़ताल से परेशान होगी पब्लिक
हड़ताल में नर्सें और वार्ड ब्वाय भी शामिल रहेंगे। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी की नर्स व वार्ड ब्वाय सुबह आठ से 11 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं बाधित नहीं की जाएंगी। इसके अलावा कृषि, बाल विकास पुष्टाहार, ग्राम्य विभाग विभाग के कुछ कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे। रोडवेज के स्थाई कर्मचारी भी काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें