फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकिंग सुधारों के विरोध में कर्मी लामबंद

Sun, 31 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के तत्वावधान में रविवार को जन विरोधी बैंकिंग सुधारों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि बैंकिंग सुधारों के नाम पर जनविरोधी सुधार किए जा रहे, इसलिए आम लोगों के हितों के लिए सभी विरोध में हस्ताक्षर कर समर्थन प्रदान करें।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टेशन के पास शिविर लगाकर बैंक कर्मियों ने लोगों को जानकारी देकर समर्थन की मांग की। यूनियन के जिला मंत्री आरके पांडेय, अजय मेहरोत्रा ने लोगों को बताया कि जन विरोधी बैंकिंग सुधारों के विरोध में 42 दिनों से हस्ताक्षर अभियान चल रहा है।

देश भर से 1 करोड़ लोगोें के समर्थन में हस्ताक्षर प्रधानमंत्री को भेजकर रोक लगाने की मांग के साथ 20 सूत्री ज्ञापन दिया जाएगा। अभियान के अंतिम दिन रविवार को शिविर लगाकर बडे़ पैमाने पर लोगों को जन विरोधी बैंकिंग सुधारों के बारे में जानकारी देकर समर्थन की मांग की गई।
विज्ञापन


बताया कि नए बैंकिंग लाइसेंस न देने तथा पेमेंट बैंक, छोटे निजी बैंक न खोलने की मांग की जा रही है। कहा कि सार्वजनिक बैंकों को बढ़ावा मिले और निजी क्षेत्र को बढ़ावा देना बंद किया जाए। निजी क्षेत्र को बढ़ावा पूरी तरह से जनविरोधी है।

इस मौके पर आरसी बाजपेयी, आरके पांडेय, सत्य प्रकाश सिंह, आनंद वर्मा, सुभाष पांडेय, मो. असलम चिश्ती, प्रदीप कुमार, प्रिया रस्तोगी, सत्य पाल, रोचन सिन्हा, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें