फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा लुढ़का पर तपिश बरकरार

Sun, 31 May 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के मिजाज तल्ख होते जा रहे हैं। रविवार को पारा लुढ़कने के बाद भी धूप की तपिश कम नहीं हुई, वहीं लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। रविवार को न्यूनतम पारा 27 व अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि तीन दिन पहले पारा 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। जिसके चलते लोग गर्मी से बेहाल हो गए। रविवार को पारा घटकर 41 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, इसके बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। कारण साफ है कि दिन में गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें