फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के गांव लोंहारा गांव में रविवार को मजदूर का शव बाग में रस्सी के फंदे से फांसी पर लटका मिला। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने फंदे से उतारकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोंहारा निवासी अंकित (23) लखनऊ में मजदूरी करता था। रविवार की दोपहर में घर आया था। इसके बाद घर से बिना बताए निकल गया। देर शाम तक घर न आने पर परिजनों ने खोजबीन की।
विज्ञापन

इसी दौरान देर शाम उसका शव गांव के पास स्थित आम के बाग में रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने घटना की वजह की जानकारी न होने की बात कही।
परिजनों ने बताया कि अंकित अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना सोमवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से सूचना नहीं दी गई। मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें