रेडक्रास सोसाइटी की ओर से आयोजित निशुल्क हृदय रोग
शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री
नितिन अग्रवाल ने कहा कि जिले में चिकित्सा क्षेत्र में कार्य करने वालों
का पूरा सहयोग किया जाएगा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का हर
संभव प्रयास किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि हृदय रोगियों का शिविर लगाकर
जांच करवाना एक अच्छा प्रयास है। इस तरह के आयोजन भविष्य में भी होते रहने
चाहिए। इसमें जो भी मदद करने की जरूरत होगी वह करते रहेंगे। उन्होंने
गुड़गांव की चिकित्सक टीम से मुलाकात की और शिविर का अवलोकन किया।
डीएम
रमेश मिश्र ने कहा कि सोसाइटी भवन में हृदय रोगियों के परीक्षण के लिए
आवश्यक उपकरण मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए कार्य योजना सोसाइटी तैयार करे।
रेडक्रास सोसाइटी के सभापति डा. रमेश अग्रवाल ने कहा कि सोसाइटी मानवता की
सेवा के प्रति सजग है। सोसाइटी की ओर से रक्तदान, नेत्रदान सहित कई शिविर
आयोजित होते रहे है।
सचिव आलोक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस
मौके पर डा. जेके वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सीएमओ डा. वीके
गुप्ता, डा. अश्वनी कुमार, डा. आरसी अग्रवाल, डा. अंबुज सिंह, सीएमएस डा.
आरके मिश्र आदि मौजूद थे।
उधर, हृदय रोग शिविर में वेदांत दि मेडिसिटी
हास्पिटल गुड़गांव के डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया, जिसमें
डा. केपी सिंह, डा. अखिलेश गुप्ता, डा.वंदना गुप्ता, तकनीकी विशेषज्ञ
धन्नजय जायसवाल, कविता नेगी, स्नेहा ठाकुर, सत्यवृत तिवारी शामिल हैं।
उधर,
स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष डा. नसीम अहमद ने बताया कि जिले के लोगों के लिए
आठ मई को यूरोलाजी का निशुल्क शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा शिविर में
निशुल्क पंजीकरण को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। पंजीकरण कार्य आलोकिता
श्रीवास्तव, सरिता अग्रवाल, करुणा शंकर द्विवेदी ने संभाला।