सर्वशिक्षा अभियान के तहत ब्लाक संसाधन केंद्र पर
बच्चों के नामांकन एवं शैक्षिक मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में
विज्ञान एवं विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया।
नामांकन
मेले में मुख्य अतिथि सीएचसी अधीक्षक आरपी दीक्षित ने टीचरों से अपील करते
हुए कहा कि आप सभी अध्यापकों का दायित्व है कि वह बच्चों का अधिक से अधिक
विद्यालयों में नामांकन शिक्षित होगा तभी देश भी तरक्की करेगा।
बीईओ
विश्वनाथ पाठक ने उपस्थित टीचरों को उनकी जिम्मेदारी को समझाते हुए कहा कि
आप लोग गांव जाकर जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं, उनके अभिभावकों से मिलकर
स्कूल भेजने की व्यवस्था कराएं। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य
रामशंकर शुक्ल ने कहा कि टीचर दीपक की तरह जलकर समाज में रोशनी करता है।
उधर,
नामांकन मेले में दो दर्जन स्कूलों के टीचरों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन
किया गया, जिसमें कछौना प्रथम स्कूल, झुठेना विद्यालय द्वारा भारत के
प्राकृतिक प्रदेश, शिवपुरी द्वारा गणतीय आकृति, समसपुर द्वारा वर्णमाला व
महेश मढ़िया द्वारा विद्यालय का शैक्षिक वातावरण व गौरी फखरुद्दीन स्कूल
द्वारा कविता गाकर बच्चों को जानकारी दी गई।
मेले में टीचरों द्वारा स्कूल
चलो अभियान के कई नाटक पेश किए गए। इस मेले का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष
मीना विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर कई टीचर और कस्तूरबा गांधी
विद्यालय वार्डन कीर्ति द्विवेदी, मनोज मौर्या, रामशंकर कनौजिया आदि मौजूद
थे।