फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सैंयापुरवा, नघेटा रोड की जल निकासी के सुधार के लिए होंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में होने वाली जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने देर से ही सही सैंयापुरवा, नघेटारोड सहित जलभराव वाले स्थानों पर पानी निकासी के सुधार के लिए काम कराए जाने की स्वीकृति दी है। नगर पालिका परिषद की ओर से इन नौ स्थानों पर कामों के लिए 60,92,434 रुपये की स्वीकृति के साथ ही काम कराए जाने की प्रारंभिक प्रक्रिया भी शुरु करा दी गई है।
विज्ञापन

बरसात ही नहीं इसके बाद भी पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम न होने से जलभराव की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ता है। जलभराव के कारण मार्गों को भी नुकसान पहुंचता है। मार्गों पर होने वाले गड्ढों और जलभराव के कारण दिखाई न देने से हादसों की भी आशंका रहती है। जलभराव के कारण लोगों को होने वाली समस्याओं से जुड़ी खबरों को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खबरों का संज्ञान लेते हुए नगरीय निकाय के जिम्मेदारों ने समस्या समाधान के प्रयास किए हैं। बरसात के बाद भी जलभराव और पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम वाले स्थानों को नगरीय निकाय की ओर से चिह्नित कराया गया है। इसमें शहर से सटे सैंयापुरवा, नघेटा रोड, पुलिस लाइन के पास के स्थानों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन

सैयापुरवा में डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क-गोशाला के पीछे नाला निर्माण के लिए : 3,98,246
नघेटा रोड पर आवास विकास मोड़ से सर्कुलर रोड पर दयाल गेस्ट हाउस तक नाला निर्माण के लिए : 30,93,666
नघेटा रोड मोड़ पर पुलिया निर्माण के लिए : 8,65,841
खजांची टोला में राज मेडिकल वाली गली में नाले पर पत्थर डलवाए जाने के लिए : 2,32,651
नघेटा रोड पर एचके होटल के पास रोड क्रॉस निर्माण के लिए : 75,999
स्टेशन रोड पर पुलिस लाइन के सामने पुलिया निर्माण के लिए : 9,58,512
रफी अहमद किदवाई इंटर कॉलेज चौराहे के पास धर्मशाला रोड पर पुलिस निर्माण के लिए : 2,04,402
मोहल्ला वंशीनगर में ट्रांसफार्मर के पास से नाली निर्माण के लिए : 1,60,151
जिंदपीर चौराहे के पास गन्ना विभाग के भवन के पीछे यू टाइप की नाली निर्माण के लिए : 1,02,966
शहर को साफ-सुथरा बनाने के साथ ही पानी निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम को भी सही कराने का प्रयास किया जा रहा है। बरसात और इसके बाद भी जलभराव और पर्याप्त पानी निकासी न होने वाले स्थानों को चिह्नित कराते हुए काम कराने की प्रक्रिया शुरु करा दी गई। दो माह में काम कराने की अनिवार्यता दी गई है। जल्द ही बदलाव दिखेगा। -विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें