फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गांवों में आठ करोड़ से क्षेत्र पंचायत मद में कराए जाएंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य क्षेत्र पंचायत मद से कराया जाएगा। क्षेत्र पंचायतों के खातों में 15वें वित्त आयोग की मद में करीब आठ करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। कार्ययोजना में शामिल कामों के साथ ही आमजन की सुविधा और सहूलियत के कामों को प्राथमिकता में शामिल कराया जाना है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायतों को भी पंचायतीराज विभाग के माध्यम से 15वें वित्त आयोग की मद में रुपये उपलब्ध कराए जाते हैं। चालू वित्तीय वर्ष में क्षेत्र पंचायतों की ओर से वैसे अब तक करीब 15 करोड़ रुपये खर्च कर काम कराए जा चुके हैं। वहीं, खातों में उपलब्ध करीब आठ करोड़ रुपये से अब और काम कराए जाने हैं। इन रुपयों से ऐसे विकास कार्य कराए जाएंगे जिनका लाभ एक से अधिक गांवों के लोगों को मिल सके। इसमें सड़क, ग्रे-वाटर मैनेजमेंट, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े कामों को प्राथमिकता दी जाएगी।
क्षेत्र पंचायतों की ओर से काम कराने के लिए पहले से कार्ययोजना तैयार की जाती है वहीं प्राथमिकता तय कर बैठक में प्रस्तावों को पास कराया जाना होता है। इसमें दो या दो से अधिक गांवों के लोगों को लाभान्वित किए जाने वाले काम कराने की वरीयता भी रहती है।
विज्ञापन

-
क्षेत्र पंचायतों के माध्यम से कराए जाने वाले कामों में एक से अधिक गांवों के लोगों को लाभान्वित किए जाने वाले कामों को वरीयता दी गई है। 15वें वित्त आयोग की मद में क्षेत्र पंचायतों के पास रुपये उपलब्ध हैं। इन रुपयों से काम कराने के लिए क्षेत्र पंचायतों से कहा गया है। काम कराने से लोगों को लाभ मिलेगा और जिले की प्रगति भी बढ़ेगी। -विनय कुमार सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें