फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठित होकर ही करा सकते समस्याओं का निस्तारण

विज्ञापन
फोटो- 27- बैठक को संबोधित करते माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विधानचंद्र द्विवेदी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज में हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। कहा गया कि संगठित होकर समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के जिलाध्यक्ष विधानचंद्र द्विवेदी ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय को लेकर समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
नवीन पेंशन योजना की कटौती खाते में नजर न आने पर भी उन्होंने कहा कि इस विषय पर विद्यालय निरीक्षक से बात कर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। जिला मंत्री आलोक कुमार सिंह, युवा प्रकोष्ठ के जिला मंत्री सुखदेव सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य मधु अस्थाना, प्रवक्ता सुदामा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें