कहने में कोई दो राय नहीं कि महिलाएं आज उन कामों में
बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं, जो समाज के उत्थान के लिए जरूरी है। जरूरत
है तो बस जागरूकता की। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त हुनर का प्रयोग अपने आप
को सुदृढ़ करने में करें।
इंडेवर इंक्लूसिव डेवलपमेंट सोसाइटी के
तत्वावधान में आयोजित महिला कौशल विकास कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त
करने वाली महिलाओं को प्रशिक्षण सामग्री का वितरण करते हुए रविवार को भाजपा
संासद अंशुल वर्मा ने कही। कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने पैरों पर
खड़े होने के बाद महिलाएं अपना जीवन शोषण विहीन बना सकती हैं।
मुख्य संयोजक
नंद किशोर गुप्ता ने कहा कि संस्था इन सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र युक्त
छह माह का प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को
रोजगार प्राप्त करने में आसानी होगी। जिले की संपूर्ण प्रशिक्षित
महिलाएं एवं बालिकाएं खुशहाल जीवन यापन कर सकेगी।
संस्था अध्यक्ष कमलेश
मौर्य एवं सचिव पीयूष अवस्थी ने कहा कि संस्था ने पिछले तीन महीने में
जमीनी स्तर पर लगभग 150 प्रशिक्षण केंद्रों को खोल कर बालिकाओं एवं महिलाओं
को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य प्राप्त किया है। जिले में छूटे सुदूर
गांवों तक ऐसे कार्यक्रम को पहुंचाने की बात की।