फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ढोलक की थाप पर नकटा खेल रही थीं महिलाएं... फिर हादसे की खबर से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। पटियानींव निवासी नीरज की बरात की निकासी धूमधाम से हुई। बरात चली गई और कुसमा में सकुशल बरात के पहुंचने के बाद नाश्ता भी हो गया। इधर, परिवार की महिलाएं ढोलक की थाप पर घर में नकटा खेल रही थीं।
विज्ञापन

नकटा के दौरान अलग-अलग तरह के गीतों पर नाच करते हुए महिलाएं प्रस्तुतियां दे रही थीं। इसी बीच हादसे की खबर मिली तो कोहराम मच गया। पहले पता चला कि ज्यादा चोट किसी को नहीं है, लेकिन फिर कुछ ही देर में हकीकत पता चली ताे वहां मौजूद महिलाएं बिलख पड़ीं।
आमतौर पर बरात चले जाने के बाद परिवार की महिलाएं और करीबी रिश्तेदार महिलाएं नकटा खेलती हैं। इसमें रात भर जागा भी जाता है। जितेंद्र की पत्नी छोटी बिटिया, आकाश की पत्नी काजल और आकाश की बहन ममता भी नकटा कर रही थीं। खूब गीत गाए जा रहे थे। रात में लगभग ढाई बजे सड़क हादसे की जानकारी मिली तो कानाफूसी हुई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद हर किसी को घटना का पता चल गया। इसके बाद ढोलक एक तरफ रख दी गई। सजी संवरी महिलाएं घटना का पता चलते ही जमीन पर सिर पटकने लगीं। किसी ने चूड़ियां तोड़ दीं तो कोई बेहोश हो गया। इन लोगों को संभालने के लिए भी पड़ोसियों को काफी प्रयास करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें