हरदोई। संतान न होने से दुखी महिला ने बुधवार सुबह घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सथरा निवासी वर्षा (30) पत्नी धनीराम का शव कमरे में रस्सी से फांसी पर लटका देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद वर्षा के पिता देशराज निवासी ग्राम नस्यौली थाना लोनार परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।
पिता व पति ने बताया कि वर्षा को शादी के बाद से बच्चा नहीं हुआ था। इसको लेकर वह काफी परेशान रहती थी। इससे दुखी होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।