हरदोई। समाज में शक्ति स्वरूपा तो महिलाएं हैं ही इसके अलावा समाज में संवेदना देने का काम भी महिलाएं ही हैं। जरूरत हैं तो सिर्फ महिलाओं को अपना मनोबल बनाए रखने की।
भारतीय योग संस्थान की जनपदीय शाखा के तत्वावधान में बाल विद्या भवन के प्रांगण में आयोजित महिला योग शक्ति दिवस समारोह का शुभारंभ करती हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल विद्यालय संस्थापक कीर्ति सिंह ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं चाहे तो क्या कुछ नहीं कर सकतीं।
आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलती नजर आ रही हैं। मुख्य अतिथि ने इस दौरान भारतीय योग संस्थान के कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली सरोज श्रीवास्तव, मनोरमा गुप्ता, रूची गोयल को सम्मानित किया । अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने भी मौजूद सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर रीना गुप्ता, ज्योति सिंह, रेशमा गुप्ता, सीता अग्रवाल, सपना पटेल, सुषमा गुप्ता, गीता गुप्ता, रीता गुप्ता, आशा सिंह, मीरा सिंह आदि मौजूद रहीं।