फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में भटौली-महितापुर संपर्क मार्ग पर ग्राम बैठापुर के निकट गुरुवार रात वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ललुआमऊ गांव निवासी अनुराग (22) की पत्नी माधुरी (19) की तबीयत खराब चल रही थी। गुरुवार शाम अनुराग उसे लेकर क्षेत्र के ग्राम बैठापुर झाड़ फूंक कराने बाइक से गया था। रात में वह पत्नी को लेकर लौट रहा था। रास्ते में भटौली व बैठापुर गांव के बीच उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हेलमेट न लगाए होने के कारण हादसे में अनुराग व माधुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने माधुरी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सात माह पूर्व ही माधुरी की शादी हुई थी। देवर रामानंद ने बताया कि घटना की जानकारी शाहजहांपुर के थाना अल्हागंज के ग्राम मंझा की मड़ैया निवासी माधुरी के परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें