कासिमपुर थाना क्षेत्र के नेवादा मजरा गौसगंज गांव मेें संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति, देवर और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
नेवादा निवासी बेचेलाल पुत्र राम सिंह का विवाह 10 वर्ष पहले संडीला कोतवाली क्षेत्र के भरिगहना गांव निवासी राकेश की पुत्री सीमा (30) के साथ हुई थी। बेचेलाल के मुताबिक बुधवार की रात सीमा की तबीयत बिगड़ गई और सूचना मायके वालों को दी गई।
इस पर जब राकेश मौके पर पहुंचे तो सीमा मृत अवस्था में पड़ी मिली। घटना के बाद से मृतका का देवर विशाल उर्फ बुद्धा भी फरार है। राकेश ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खाकर सीमा को खुदकुशी करने के लिए विवश कर देने की तहरीर पुलिस को दी है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति बेचेलाल, देवर विशाल और ससुर राम सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।