फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में कुएं में पड़ा मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
टोडरपुर। ग्राम सहिजना में मंगलवार को घर से निकली महिला का शव बुधवार सुबह खेत में कुएं में पड़ा मिला। परिजनों ने महिला के मानसिक रोगी होने की बात कही है।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम सहिजना निवासी शकीला बानो उर्फ सहरुन निशा (55) पत्नी शफी अहमद मंगलवार दोपहर से घर से लापता थी। बुधवार सुबह उसका शव गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में स्थित कुएं में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शफी अहमद ने बताया कि पत्नी शकीला मानसिक रूप से बीमार थी। मंगलवार को वह और अन्य परिजन खेत पर गए थे, इस बीच वह घर से निकल गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें