संडीला। आबकारी विभाग व पुलिस टीम ने बुधवार को कछौना के ग्राम पूरबखेड़ा, हथौड़ा, गोठवां और थाना बघौली क्षेत्र के मुनेंद्र पुरवा में छापा मारा। इस दौरान 105 लीटर कच्ची शराब बरामद की। टीम ने छह भट्टियां और 1500 किलो लहन नष्ट करा आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजेश निवासी ग्राम पूरबखेड़ा थाना कछौना, किशोरी व राजाराम, बबली पत्नी सुनील, राधा पत्नी मनोज, जॉली पत्नी चंदन निवासीगण ग्राम पूरबखेड़ा थाना कछौना और तपनू, संजीत निवासी ग्राम गोठवां बताया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा, आबकारी निरीक्षक राम अवध सरोज, कोतवाल अमरजीत सिंह व एसओ बघौली जितेंद्र मोहन सरोज आदि मौजूद रहे।