बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलनगर में महिला का शव फंदे पर लटका मिला।
दलेलनगर निवासी दीपशंकर ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह नौ बजे खेत पर गया था और मां पड़ोसी के यहां गईं थी। इसी दौरान पत्नी आराधना (25) ने छत पर बने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। बच्चे खेलने गए तो उन्होंने मां को लटका देख परिजनों को बताया। परिजन फांसी लगाने का कारण नहीं बता सके।
ग्रामीणों में चर्चा है कि सुबह पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता सुनील तिवारी ने बताया कि सुबह बेटी का फोन आया था। उसने कहा पापा जल्दी आकर हमको ले जाओ नहीं तो ये लोग मार डालेंगे। सीओ हरपालपुर अशोक कुमार त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।