फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के टिलियापुर गांव में शुक्रवार सुबह महिला का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के भीखपुर गांव निवासी साधना (30) की शादी डेढ़ वर्ष पहले अरवल के ग्राम टिलियापुर निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। उसकी 10 माह की बेटी है। पति खेती करता है। शुक्रवार सुबह साधना का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पति ने घटना की सूचना ससुर को दी।
कुछ ही देर में पिता अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गया। मृतका के पिता ने बताया कि ससुराली दहेज में सोने की चेन व भैंस की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव लटका दिया। एसओ जर्नादन सिंह ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। उन्होेंने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, ससुर व सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें