फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र बनाने में एक गिरफ्तार, पांच अवैध शस्त्र बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली पुलिस ने ग्राम टिकइया में घर में अवैध असलहे बना रहे शातिर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच असलहे और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार ने बताया कि हरपालपुर कोतवाल भगवान चंद्र ने कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिकइया में शुक्रवार को छापा मारा। यहां मुन्नूलाल शुक्ला घर में असलहे बनाते मिला। उसके कब्जे से पुलिस ने एक देेसी राइफल, देसी बंदूक व तीन तमंचे बरामद किए। 12 बोर के 29 कारतूस, 15 बोर के तीन कारतूस और 12 खोखे भी बरामद हुए हैं। तीन स्टेयरिंग रॉड, एक हथौड़ी व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी मिले हैं। एसपी ने बताया कि अवैध शस्त्र खरीदने वालों का भी पता लगाया जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विसेन, हरपालपुर कोतवाल भगवान चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें