फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित, भाजपा ने किया सशक्त : नितिन अग्रवाल

विज्ञापन
फोटो-43-गोष्ठी में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का स्वागत करते ब्लाक प्रमुख प्रतिनि​धि शशांक सिं
विज्ञापन
- हरियावां ब्लाक परिसर में महिला सशक्तीकरण गोष्ठी में बोले आबकारी मंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरियावां। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की आहट मिलने लगी है। युवाओं समेत समाज के विभिन्न वर्गाें के साथ संवाद कार्यक्रम आयेाजित कर चुके आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल बुधवार को ब्लाक कार्यालय परिसर में महिला सशक्तीकरण गोष्ठी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि योगी सरकार में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित हैं। कभी भी और कहीं भी आ जा सकती हैं।
विज्ञापन

गोष्ठी में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार महिलाओं को मजबूती देकर आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। महिला कल्याण की योजनाओं के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को विशेष सम्मान दिया है। रोडवेज बसों में बुजुर्ग महिलाओं के निशुल्क सफर से लेकर रक्षाबंधन और भाईदूज पर मुफ्त यात्रा तक की सुविधा दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने महिला कल्याण की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि महिलाओं को समाज के सभी क्षेत्रों में आगे आने का मौका मिला है। महिलाओं के आगे आने से नए राष्ट्र का निर्माण हो रहा है। कार्यक्रम में पहुंचे आबकारी मंत्री का स्वागत ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह ने किया। इस दौरान सत्यम सिंह, राजीव सिंह टेनी, कुरसेली के प्रधान प्रतिनिधि राम सेवक, मुकेश गुप्ता, मायाराम, दृगपाल आदि मौजूद रहे।

फोटो-43-गोष्ठी में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का स्वागत करते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें