फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: केमिकल से चेहरा जलाने के बाद महिला का शव बाग में फेंका

Tue, 11 Mar 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-31-घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण। वीडियोग्रैब
विज्ञापन

फोटो-32-घटनास्थल के पास बैठे ग्रामीण। संवाद
- सैतियापुर-पिरोजापुर मार्ग पर एक बाग में मिला शव, नहीं हुई पहचान
- पुलिस ने कहीं और हत्या करने के बाद शव यहां फेंकने का जताया अंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई (सांडी)। सैतियापुर से पिरोजापुर जाने वाले मार्ग पर बाग में महिला का शव पड़ा मिला। पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर केमिकल डालकर जला दिया गया। पुलिस ने मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने भी मौके पर ग्रामीणों से पूछताछ की। माना जा रहा है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फेंक दिया गया।
गांव के कुछ लोग सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पिरोजापुर मार्ग पर स्थित सरकारी नलकूप के पास गए थे। इसी दौरान नलकूप के पास ही स्थित खेत में महिला का शव पड़ा देखा। शव मिलने की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान कराने की कोशिश भी की गई, लेकिन चेहरा पूरी तरह जला होने के कारण पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि किसी केमिकल से पहचान मिटाने के लिए महिला का चेहरा जलाया गया है। हालांकि मौके पर कोई केमिकल नहीं मिला है। इससे ऐसा लगा है कि कहीं और महिला की हत्या कर शव यहां लाकर डाला गया है। पहचान कराने के लिए आस पास के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की पड़ताल की जा रही है। पड़ोसी जिलों से भी पहचान कराने के लिए संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें