फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर काेतवाली मोहल्ला नघेटा पूर्वी में शनिवार सुबह एक महिला का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। शव देखते ही परिजन में कोहराम मच गया। पति ने दरवाजा तोड़कर पत्नी को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर पहुंचे मृतका के पिता ने पैरों में चोट होने का दावा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला नघेटा पूर्वी निवासी राजकुमार शहर के एक ट्रैक्टर एजेंसी पर मैकेनिक का काम करते हैं। राजकुमार ने बताया कि शनिवार सुबह कमरे के अंदर पत्नी मीना (40) का शव दुपट्टे के फंदे से लटका देखा। उन्होंने पत्नी को बचाने के लिए कमरे का दरवाजा तोड़ा लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और मृतका के पिता कोतवाली देहात क्षेत्र के खेतुई निवासी गिरधारी को दी गई। जानकारी पर पहुंचे मृतका के पिता गिरधारी ने बताया कि बेटी के दोनों पैरों के पंजों पर चोट के निशान थे और खून भी निकल रहा था।
हालांकि उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। वहीं पति राजकुमार ने घटना को आत्महत्या बताया लेकिन इसकी वजह के बारे में वह कुछ नहीं बता सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीना शहर स्थित एक गुटखा फैक्टरी में काम करती थीं। उनके एक पुत्र आकाश उर्फ गोलू और पुत्री सीमा है। सीमा की शादी हो चुकी है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें