फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घर से दवा लेने निकली महिला की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। बीते मंगलवार को बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नौमलिकपुर गांव के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मिली बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान बुधवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। मौत होने के बाद देर रात उसकी शिनाख्त भी हो गई। शिनाख्त होने पर गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
माधौगंज थाना क्षेत्र के हसनपुर ज्योली निवासी शिवदेवी (65) बीते मंगलवार को बिलग्राम दवा लेने के लिए घर से निकली थी। मंगलवार शाम वह नौमलिकपुर गांव के पास घायल अवस्था में पड़ी मिली थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उसे अज्ञात के रूप में भर्ती कर इलाज शुरू कराया गया था। बुधवार दोपहर को उसकी मौत हो गई। उधर दूसरी ओर शिवदेवी के पुत्र राम नरेश और राम वीरेश मां की तलाश में जिला अस्पताल पहुंचे। यहां अज्ञात महिला के भर्ती होने और बाद में मौत हो जाने की सूचना पर दोनों भाई मोर्चरी में शव देखने पहुंचे, तो शिनाख्त अपनी मां शिवदेवी के रूप में की। इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें