फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रधान व पंचायत सचिव से जवाब-तलब, कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। गांवों में विकास व निर्माण में गड़बड़ी की पुष्टि पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। डीएम ने हरियावां के मरई के प्रधान, पंचायत सचिव को नोटिस जारी की है। प्रधानों से साक्ष्य सहित 15 दिन में जवाब मांगे हैं और जवाब न आने व संतोषजनक न होने पर वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज किए जाने की चेतावनी दी है।
गांवों में विकास, निर्माण व भुगतान में गड़बड़ी की शिकायतों पर जांच कराई गई। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने हरियावां के जतुली निवासी अनिल कुमार, नीरज आदि की शिकायत पर जांच कराई। जांच में मरई प्रधान खालिया बेगम की ओरे बिना काम कराए ही फर्जी भुगतान की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

हैंडपंप रिबोर के नाम पर 5,84,697 व मरम्मत के नाम पर 2,67,036 रुपये व खड़ंजा मरम्मत के नाम पर 2,08,280 रुपये के दुरुपयोग की पुष्टि हुई है। बताया कि बैठक किए बिना ही जतुली के पशु आश्रयस्थल को बोझवा में शिफ्ट करा दिया गया। गांव में अब तक एक भी बैठक न बुलाए जाने की भी पुष्टि हुई।
विज्ञापन

पंचायत कार्यालय की स्थापना के लिए 74,100 व 1,89,440 रुपये का भुगतान निकाला गया। कंप्यूटर के स्थान पर लैपटॉप खरीदा गया है। इसके लिए प्रधान खालिया बेगम व पंचायत सचिव रूपाली यादव का उत्तरदायित्व तय किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें