गांवों की समस्याओं को लेकर नारी समाज सेवा समिति के पदाधिकारियाें व ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राधा पांडे ने कहा कि आजादी के 70 सालों बाद भी सैकड़ों गांवों में आज तक न सड़क है और न ही बिजली। उन्होंने कहा कि गढ़ी, समसेननगर, आरखतलैया, मल्हपुर, नैरा धवतेरा, चंदोईहार, मढोरा, ताजपुर समदा, बीरपार आदि गांवों में बिजली, खड़ंजा आदि की समस्याएं बनी हुई है। ग्राम पंचायत खजोहना में वृद्ध विधवा महिला हप्पनि पिछले काफी समय से आवास की मांग को लेकर विभागों के चक्कर लगा रही है।
उसको आवास नहीं मिल पाया है। उसेे आवास शीघ्र दिलवाया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा समिति गांव गांव दलित समाज की समस्याओं को लेकर संघर्ष करेगी। समाज के छीने जा रहे अधिकारों को वापस दिलाने का काम करेगा। गांव गांव समस्याआें को जानकर उनका निराकरण करवाएगी। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की।
इस मौके पर प्रेम प्रकाश वर्मा, किरन देवी, रामदेवी, सुशीला देवी, सुधीर, विष्णु कुमार, साहेब लाल, राज बहादुर, बिटोली, कल्लू, रामनाथ, मीरा, कल्पना, राम नरेश, सुरेश आदि मौजूद रहे।