फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े महिला से साठ हजार रुपये लूटे

Thu, 14 Jan 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। बेखौफ लुटेरों ने बैंक से लौट रही महिला से दिनदहाड़े 60 हजार रुपयों से भरा बैग छीन लिया। मजबूती से बैग पकड़े महिला बाइक सवार लुटेरों के साथ तकरीबन बीस मीटर तक घिसटती चली गई। महिला ने की सूचना पर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पारा करावां गांव निवासी खलील की पत्नी हमीदन ने बताया कि बेटी की शादी के लिए वह रुपये निकालने बैंक आई थी। कुछ सामान भी खरीदना था। इसलिए तीस हजार रुपये वह घर से लाई थी।  तीस हजार रुपये बैंक आफ इंडिया की पिहानी शाखा से निकाल कर बाजार से गुजर रही थी। नगर के जूनियर हाईस्कूल रोड पर पहुंचते ही पीछे से आई बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से रुपये से भरा बैग छीनना चाहा तो उसने शोर करते हुए बैग मजबूती से पकड़ लिया।

इससे वह भी बाइक के साथ तकरीबन बीस मीटर तक घिसटती चली गई। आसपास के दुकानदार जब तक मामला समझ पाते महिला के हाथ से बैग छुड़ाकर लुटेरे फरार हो गए। इससे महिला के पैर में चोट भी आई। महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार बैंक आफ इंडिया से महिला ने तीस हजार रुपये निकालने की पुष्टि की है। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन


 उल्लेखनीय है कि इस रोड पर कई सर्राफ व मोबाइल शाप हैं। रोड के दुकानदारों अतीक मंसूरी, पप्पू, हरिशरण लाल, अहमद नदीम, अशोक गुप्ता, शमसुद्दीन, सिराज अहमद, विशद मिश्रा व राधेलाल आदि ने आए दिन होने वाली टप्पेबाजी पर रोक व इस ताजा घटना का शीघ्र पर्दाफाश की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें