फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पिता-पुत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेनीगंज। कोथावा-प्रतापनगर मार्ग पर झरोइया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला का पति व तीन माह की पुत्री घायल हो गई।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के उल्लामऊ गांव निवासी शिवा (32) अपनी पत्नी सोनी (28) व तीन माह की बच्ची के साथ रविवार को बाइक से ससुराल बेनीगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर आए थे। यहां से रविवार की देर शाम को अपने परिवार के साथ ससुराल से वापस घर जा रहा था। कोथावा-प्रतापनगर मार्ग पर झरोइया मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर माऱ दी। जिससे तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही 3 माह की बच्ची व शिवा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि कोई तहरीर नही मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें