फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महिला प्रधान को पीटा, सात के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 17 Jan 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- संडीला के रामपुर गांव में सड़क निर्माण के दौरान विवाद शांत कराने पहुंचीं थीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संडीला। विकास खंड की ग्राम पंचायत नारायणपुर सूंडा में सीसीरोड के निर्माण को लेकर विवाद हो गया। विवाद शांत कराने पहुंचीं ग्राम प्रधान के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नारायणपुर सूंडा की ग्राम प्रधान अनीता सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में रामनगर राजस्व गांव है। इस गांव में रघुनाथ के घर से रमेश के घर तक 100 मीटर लंबी आरसीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। 11 जनवरी को भी कार्य हो रहा था। इसी दिन रामनगर निवासी रामजीत, रामकेशन, राजेश्वर, सुनील, रामकली, मिलन व हरिनाथ आ गए। महिलाओं को आगे कर गाली गलौज करने लगे और काम रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर अनीता मौके पर पहुंची और काम शुरू कराया। इससे नाराज होकर आरोपियों ने लाठी-डंडे से अनीता सिंह की पिटाई कर दी। अनीता के मुताबिक आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि प्रधानी नहीं करने देंगे। भीड़ लग जाने पर आरोपी भाग गए। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि सभी सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें