फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर युवती ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुजाहिदपुर निवासी युवती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में युवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मुजाहिदपुर निवासी जंगबहादुर खेती करता है। जंगबहादुर ने अपने पिता का ऑपरेशन जिला चिकित्सालय में कराया है। इसके कारण जंगबहादुर के अधिकांश परिजन पिछले तीन दिन से हरदोई में ही हैं।
जंगबहादुर की पुत्री रामा (18) ने रविवार शाम घर में रखा जहर खा लिया। इसी बीच कुछ जरूरी सामान लेने के लिए जंगबहादुर जिला अस्पताल से गांव पहुंचे। यहां कुछ देर बाद रामा की तबीयत बिगड़ गई तो वह उसे लेकर जिला चिकित्सालय आए।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। लोनार कोतवाल एसके सोनकर ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें