फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचलकर महिला की मौत

Wed, 04 Mar 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाबटमऊ के मजरा राधौपुर निवासी शिवदेवी (42) पत्नी शिव चरन अपनी सात वर्षीय पुत्री पूनम के साथ अपने मायके बांगरमऊ के ग्राम रबरी से वापस आ रही थी। राधौपुर चौराहे पर बस से उतर कर सड़क किनारे खड़ी थी। तभी मटियामऊ की ओर से आ रही तेजरफ्तार निजी बस ने महिला को कुचल दिया।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पुत्री बाल बाल बची। चालक बस लेकर संडीला की ओर भाग खड़ा हुआ। घटना से आसपास भारी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर उप निरीक्षक दीनानाथ मिश्र ने मौके पर पहुंच कर बस का पीछा किया और चालक को स्टेशन के पास पकड़ लिया।

पुलिस ने बस को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के विषय में परिजनोें ने बताया कि शिवदेवी अपने भाई के बीमार पुत्र को देखने गई थी। वह वहीं से अपनी पुत्री के साथ वापस आ रही थी। घटना से घर में जहां त्यौहार की खुशियां मनाने की तैयारी चल रही थी। वहीं पूरा परिवार गम में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें