फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर-कटरा मार्ग पर बाइक सवार मां-बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेलमेट लगाए होने से बेटे का सिर सुरक्षित रहा। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला भाभी की मौत की सूचना पर अंतिम दर्शन के लिए जा रही थी।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के ग्राम परसपुर नेवादा निवासी कमला देवी उर्फ चंपा (50) पत्नी मुन्नूलाल का मायका बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम गदुआपुर में है। रविवार को कमला के गदुआपुर गांव निवासी भाई सुशील की पत्नी सुशीला का निधन हो गया था। भाभी के निधन की जानकारी मिलने पर कमला रविवार सुबह बेटे संजय (28) के साथ बाइक से भाभी के अंतिम दर्शन के लिए गदुआपुर जा रही थी। कस्बे में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर स्थित एपीएस महाविद्यालय के पास बाइक में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। कमला सड़क पर जा गिरी। हादसे में कमला समेत बेटा संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक फरार हो गया। इधर हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कमला देवी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने संजय को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद फर्रुखाबाद निवासी परिजन व गदुआपुर निवासी रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। गदुआपुर निवासी सुरेंद्र यादव ने बताया कि उसकी बहन कमला देवी के पांच बेटे व एक बेटी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें