मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय सुल्तान निवासी हरिशरण की चार वर्षीय बेटी नैंसी शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। पास ही लगे हैंडपंप से समर्सिबल लगा हुआ है। खेलते-खेलते नैंसी पास में पहुंच गई और उसने हैंडपंप छूट लिया। हैंडपंप में आ रहे करंट की चपेट में आकर नैंसी गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसे उन्नाव के कस्बा बांगरमऊ स्थित सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बताया कि नैंसी तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। एसएसआई संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।