फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हाथ से गिरे रुपये संभालने में बाइक से गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। बेटियों के लिए पति के साथ बैग खरीदकर वापस आ रही महिला हाथ से गिरे रुपये संभालने के प्रयास में बाइक से गिर गई।
विज्ञापन

गंभीर हालत में उसे ट्रामा सेंटर लाया गया। ट्रामा सेंटर में उसकी मौत हो गई।
अतरौली थाना क्षेत्र के बसहिया निवासी दिनेश खेती करता है। सोमवार की सुबह वह पत्नी ममता (27) के साथ बच्चों के स्कूली बैग लेने के लिए घेरवा बाजार गया था। खरीदारी करने के बाद बाइक से दंपती वापस घर जा रहे थे। रास्ते में सैयापुर मोड़ के पास ममता के हाथ से 15 रुपये के सिक्के गिर गए। इन रुपयों को संभालने के चक्कर में ममता बाइक से गिर पड़ी। उसके सिर में गंभीर चोटे आईं।
विज्ञापन

पति दिनेश उसे लेकर घेरवा में ही एक प्राइवेट चिकित्सक के पास गया। चिकित्सक ने उसे हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाने की सलाह दी। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान ममता की मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतका के परिवार में पति दिनेश, दो पुत्रियां सरिता और सृ़ष्टि हैं। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि बाइक से गिरकर महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें