फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: उपचार के दौरान महिला की मौत, झोलाछाप पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही। मंझिला थाना क्षेत्र के उरली गांव निवासी मुकेश कुमार की पत्नी पुष्पा देवी (24) बीमार थीं। मुकेश ने बताया कि एक सप्ताह से सर्दी-ज़ुकाम था। उनका उपचार गांव के ही झोलाछाप से कराया जा रहा था। आरोप है सोमवार को झोलाछाप ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद पत्नी की हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें