फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 180 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। वजीफा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में 180 विद्यालय पिछड़ गए हैं।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में से अधिकांश में तो एक भी आवेदन नहीं आया है। कुछ में एक-दो ही आवेदन वजीफा के लिए आए हैं। आवेदन की कम संख्या से जिले की भी स्थिति पिछड़ी है। कम संख्या में आवेदन पर सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने नाराजगी जाहिर की। 180 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से जवाब तलब किया है।
वजीफा और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए शासन ने ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था दी है। आवेदनों का परीक्षण करते हुए उन्हें फारवर्ड किए जाने की जिम्मेदारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और वजीफा के नोडल अधिकारियों को सौंपी गई है। सीडीओ ने समीक्षा में पाया कि पूर्व दशम और दशमोत्तर कक्षा के लिए वजीफा और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन किए जाने में ही 180 विद्यालयों की स्थिति पिछड़ी है। उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की। कम आवेदन वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक भी बुलाई गई थी। इसमें भी इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य गैरहाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने बताया कि 180 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर आवेदन न किए जाने के संबंध में कारण पूछा है। साक्ष्य सहित जवाब मांगा गया है। जवाब आने पर परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें