फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: झोलाछाप के गलत इलाज से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के डडवानी निवासी एक महिला की झोलाछाप के गलत इलाज से मौत होने का मामला सामने आया है। पति की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

डडवानी निवासी रामनरेश की पत्नी निशा (32) को रविवार से बुखार आ रहा था। मंगलवार शाम रामनरेश उसे लेकर काला आम में स्थित एक झोलाछाप की दुकान पर ले गया था। यहां झोलाछाप ने दवा देने के साथ ही एक इंजेक्शन भी निशा को लगा दिया। इसके बाद पति पत्नी वहां से घर जाने के लिए निकल गए। रास्ते में ही निशा की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
झोलाछाप पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी। परिवार में पति, एक बेटा और एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें