फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रशिक्षार्थियों को बिजली कटौती से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिहानी के प्रशिक्षार्थियों, प्रशिक्षकों को जल्द ही बिजली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है। शासन ने पिहानी सहित 13 आईटीआई के लिए 40-40 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन

आईटीआई में बिजली कटौती के करण प्रशिक्षण प्रभावित होता है। शासन ने हरदोई की पिहानी राजकीय आईटीआई सहित 13 आईटीआई में 40-40 किलोवाट की क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए फरवरी में स्वीकृति जारी की थी। शासन ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय को राशि भी जारी कर दी है।
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के निदेशक कुणाल सिल्कू ने जारी पत्र में कहा कि सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की जिम्मेदारी यूपी नेडा को सौंपी गई है। कहा है कि आईटीआई में यूपी नेडा की स्थापित कराए जाने वाले सौर ऊर्जा संयंत्र के संबंध में रिपोर्ट भी निदेशालय को प्राप्त कराई जाएगी ताकि, यूपी नेडा को भुगतान जारी किया जा सके। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के संबंध में रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन

40 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना से पिहानी आईटीआई में फिटर, मैकेनिकल आदि ट्रेडों में प्रैक्टिकल के लिए निर्बाध बिजली मिलने से प्रशिक्षार्थियों व प्रशिक्षकों को सहूलियत होगी। इससे मशीनों के संचालन में समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें