फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ऑपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी चुंगी के पास सरकुलर रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। नवजात को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अरवल थानाक्षेत्र के खद्दीपुर चैनसिंह निवासी गौरव की पत्नी गुरमिता (23) गर्भवती थीं। प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग महिला चिकित्सालय ले गए। गुरमिता के जेठ अमित कुमार के मुताबिक अस्पताल में मिली एक एएनएम ने अस्पताल में कोई व्यवस्था न होने की बात कहते हुए सांडी चुंगी के पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां सामान्य प्रसव होने की बात कही, लेकिन फिर 25 हजार रुपये जमा करवाकर ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद गुरमिता ने बेटे को जन्म दिया।
कुछ ही देर बाद गुरमिता की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। नवजात की भी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने इसको लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाकर नवजात को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें