फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मवेशी से टकराकर गिरी बाइक, महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो-09- लक्ष्मी। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरपालपुर। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर लमकन के पास मवेशी से बाइक टकरा गई। घटना में बाइक पर पीछे बैठी महिला सिर के बल गिर गई। सीएचसी हरपालपुर में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसा उस वक्त हुआ जब वह भतीजे के नामकरण में शामिल होकर पति और देवर के साथ बाइक से वापस घर जा रही थीं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के समापुर निवासी लक्ष्मी (55) का मायका कैखाई में है। उनके भाई सत्यपाल के बेटे का नामकरण संस्कार सोमवार को था। इसमें शामिल होने के लिए वह पति राम सागर और चचेरे देवर पुष्पेंद्र के साथ बाइक से गई थीं। मंगलवार को तीनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। मंगलवार दोपहर लमकन के पास गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर अचानक मवेशी सामने आ गया। मवेशी से बाइक टकरा गई। इस दौरान बाइक पर सबसे पीछे बैठी लक्ष्मी उछलकर सड़क पर जा गिरीं। परिजन उन्हें गंभीर हालत में हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में पति और चार पुत्रियां हैं। कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें