फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

Wed, 13 Apr 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में आग से झुलसी महिला की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हरपालपुर थाना क्षेत्र के वारी निवासी प्रियंका (26) पत्नी रजनीश सोमवार की शाम संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलस गई थी। उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। नतीजतन वह लौट आए। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया।

जिला अस्पताल में मृतका के पिता अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम वारी निवासी वीरेंद्र ने बताया कि छह साल पहले उसने अपनी पुत्री की शादी की थी। दहेज के कारण ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री को पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। जिला अस्पताल में इसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। हाथापाई की नौबत आ गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरपालपुर लाल्ता प्रसाद साहू ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें