फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुष्कर्म और उत्पीड़न में फंसाकर उगाही करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। अनुसूचित जाति उत्पीड़न और दुष्कर्म जैसे मामलों में फंसाने की धमकी देकर उगाही करने में शामिल महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पहेलिया निवासी पुनीत सिंह भोलू ने एसपी एके मीणा से शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि कुछ लोग अनुसूचित जाति उत्पीड़न और दुष्कर्म जैसे मामलों में लोगों को फंसा देते हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उनसे उगाही करते हैं। अन्य लोगों को भी फंसाने की धमकी देते हैं।
एसपी ने सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव से पूरे मामले की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने लोनार कोतवाली क्षेत्र के दुबघटिया निवासी अरुणा वर्मा, पहेलिया निवासी प्रियंका उर्फ पिंकी, उसके पति अमित उर्फ पिंटू, अनिल मिश्रा, बेहटा गोकुल निवासी सरस्वती और उसके पति रजनीश समेत दो अज्ञात महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी प्रियंका उर्फ पिंकी को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें