फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: श्रीराम जानकी मंदिर में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
फोटो-02- श्रीराम जानकी मंदिर में अन्नकूट पूजन करते पुजारी मैथिली शरण शास्त्री। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। नवीन गल्ला मंडी परिसर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव बुधवार को मनाया गया। इस दौरान भगवान को भोग लगाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अन्नकूट महोत्सव में शामिल हुए।
विज्ञापन

अन्नकूट महोतसव कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को मनाया जाता है। भगवान श्रीराम लंका विजय के बाद वापस घर आते हैं तो अयोध्यावासी दीपोत्सव मनाते हैं। इसके अगले दिन विभिन्न पकवान बनाकर भगवान को भोग अर्पित करते हैं। इसके अलावा इंद्र के अहंकार को नष्ट करने के लिए जब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाया था तो अगले दिन विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाकर गोकुल वासियों ने गोवर्धन महाराज की पूजा की थी। इन दोनों वजहाें से अन्नकूट मनाया जाता है।
पुजारी मैथिलीशरण ने वैदिक मंत्रों से पूजन कराया। खूब गीत गाए गए। भोग लगाए जाने के बाद आरती और प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान राकेश अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, निखिल अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, कैलाश गुप्ता, राकेश शुक्ला, उदय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

फोटो-02- श्रीराम जानकी मंदिर में अन्नकूट पूजन करते पुजारी मैथिली शरण शास्त्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें