फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के बगैर विकास एक सपना

Mon, 11 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
शिलान्यास करते सांसद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। शिक्षा के बगैर एक सशक्त देश की परिकल्पना क्या एक प्रदेश व छोटे से जिले तक की कल्पना एक ख्वाब सरीखा है। इसलिए यदि देश को सशक्त बनाना है तो देश, प्रदेश व जिले के गांव के एक एक बच्चे को शिक्षा का अधिकारी दिलाना होगा। अंजुमन इस्लामिया के तत्वावधान में तालीमगाह निसवां इंटर कालेज का शिलान्यास करते हुए राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महासचिव सपा नरेश अग्रवाल ने ये बातें कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि एक और विद्यालय बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने जा रहा है। उनका सहयोग सदैव विद्यालय को मिलता रहेगा। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा हर उस बच्चे का अधिकार है जो इस धरती पर जन्म ले रहा है। बिना शिक्षा न तो उसका भविष्य बन सकता है और न ही वह अपने कुनबे से लेकर अपने प्रदेश व देश के लिए कुछ कर सकता है। मंच से उन्होंने कालेज के लिए 10 लाख की राशि निधि से देने की घोषणा की। एमएलसी मिसबाहुद्दीन ने भी अल्पसंख्यक बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाले कालेज को अपनी निधि से पांच लाख रुपये देेने की घोषणा की। संचालन हफीज अहमद खान ने किया। इस मौके पर राम प्रकाश शुक्ला, मो. खालिद, इजहार कासमी, सरताज अहमद खंा, इंतजार हुसैन, असद हुसैन आदि  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें