फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बालक समेत दो की मौत, नौ घायल

Sun, 10 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल से एक को गंभीर हालत में डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली बंडरहा गांव निवासी आलोक (12) पुत्र संतोष का ननिहाल ककवाही निवासी संजय के यहां है। चचेरे नाना अरविंद की बारात शनिवार को बेनीगंज के पलिया रायसीना गांव गई थी। वह गांव निवासी निर्भय (19) पुत्र हरीराम व बुआ के लड़के राहुल (12) पुत्र सुरेश निवासी सथरा देहात कोतवाली के साथ बारात में शामिल होने गया था। रविवार सुबह तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। बेनीगंज कोथावां मार्ग पर मल्हार के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी।

डीसीएम के पहिए के नीचे आने से आलोक की मौत हो गई। निर्भय व राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक निर्भय चला रहा था। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर राहुल की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। आलोक दो भाइयों में छोटा था और कक्षा पांच का छात्र था।
विज्ञापन


दूसरी घटना में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के रामापुरवा निवासी राम प्रकाश (50) शनिवार को रिश्तेदार के यहां बारात में शामिल होने जा रहे थे। शाहाबाद से वह जलपापुर के लिए टेंपों में सवार हुए। वासितनगर के पास तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से टेंपो पलट गया। हादसे में राम प्रकाश व टेंपो में सवार निर्मल (24) निवासी अमानपुर बेहटा गोकु ल घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शाहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर राम प्रकाश की मौत हो गई और निर्मल की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।

सड़क हादसों में बाइक सवार घायल
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली के भोलापुर गांव निवासी रामऔतार (45), संजीव (11), अमर सिंह (20), बाबी (10) एक हादसे में घायल हो गए। रविवार को चारों हरपालपुर थाना क्षेत्र में एक बारात में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। लमकन के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। एक अन्य हादसे में बघौली थाना क्षेत्र के बडे़उरा निवासी अविनेश (40), साथी रमाकांत (38) के साथ रविवार को बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आई दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें